Saturday, 29 August 2026

पीएम नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार: नोबेल पुरस्कार समिति के उपनेता एस्ल टोये ने कही बड़ी बात


पीएम नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार: नोबेल पुरस्कार समिति के उपनेता एस्ल टोये ने कही बड़ी बात
पीएम मोदी ऐसे नेता हैं, जो न केवल भारत और इसकी अर्थव्यवस्था के उत्थान का ख्याल रखते हैं बल्कि दुनिया भर के मामलों में योगदान और भागीदारी भी करते हैं: एस्ल टोये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उनको नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। नोबेल पुरस्कार समिति के उपनेता एस्ल टोये के मुताबिक पीएम मोदी पुरस्कार के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विश्व शांति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और भारत विश्व-शांति व्यवस्था को पुनर्स्थापित करने की क्षमता भी रखता है।


उनका कहना है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज के समय में विश्व में शांति का सबसे विश्वसनीय चेहरा हैं और उन्होंने खुद को मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक भी बताया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि PM नरेंद्र मोदी एक भरोसेमंद और मजबूत नेता हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को भी बंद करा शांति स्थापित करने में समर्थ हैं।


नोबेल शांति पुरस्कार

नोबेल शांति पुरस्कार एक ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसने "सेना की तैनाती को कम करने और शांति को स्थापित करने या बढ़ावा देने के लिए देशों में सबसे बेहतरीन काम किया है।


Previous
Next

Related Posts