Saturday, 29 August 2026

नाबालिग से रेप का आरोपी सहयोगी सहित गिरफ्तार


नाबालिग से रेप का आरोपी सहयोगी सहित गिरफ्तार

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को अगवा कर जयपुर और झुंझुनू में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के मामले में सीओ ऑफिस व थाना पुलिस की टीम ने आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू योगी पुत्र राजेंद्र (22) निवासी उदयपुरा थाना मेहंदीपुर बालाजी और उसके सहयोगी महेंद्र कुमार मीणा पुत्र प्रदीप कुमार (27) निवासी बडीन बाबा का पूरा सांथा थाना महवा जिला दौसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबरी बाइक भी जब्त की है।

 एसपी संजीव नैन ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित नाबालिग के पिता द्वारा थाना मेहंदीपुर बालाजी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 6 मार्च की रात जितेंद्र उर्फ जीतू योगी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं, पोक्सो एवं एससी एसटी एक्ट में 7 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया। जिसका अनुसंधान सीओ मानपुर दीपक कुमार मीणा द्वारा किया गया।

आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू अपने दोस्त महेंद्र कुमार की सहायता से 6 मार्च की रात नाबालिक को बहला -फुसला कर बाइक से अगवा कर जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र और झुंझुनू के सूरजगढ़ ले गया। जहां इसने रेप की घटना को अंजाम दिया था। मामले में टीम द्वारा पूर्व में पीड़िता को दस्तयाब कर बयान कराये जा चुके है।


Previous
Next

Related Posts