Saturday, 29 August 2026

दिव्या मदेरणा ने धारीवाल को खुलकर सुनाई खरी खोटी, कहां मेरे साथ न्याय नहीं हुआ तो मैं भी वीरांगना की तरह बैठूंगी धरने पर, हिम्मत है तो मुझे 3:00 बजे उठा कर देखना


दिव्या मदेरणा ने धारीवाल को खुलकर सुनाई खरी खोटी, कहां मेरे साथ न्याय नहीं हुआ तो मैं भी वीरांगना की तरह बैठूंगी धरने पर,  हिम्मत है तो मुझे 3:00 बजे उठा कर देखना
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने बुधवार को विधानसभा में स्वायत्त शासन विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को खुलकर खरी-खोटी सुनाई

कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने बुधवार को विधानसभा में स्वायत्त शासन विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को  खुलकर खरी-खोटी सुनाई। वीरांगना मंजू के नाते जाने के बयान और भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को आतंकी कहने के बयान को लेकर धारीवाल पर  कांग्रेस विधायक मदेरणा ने जोरदार तरीके से घेरा।


कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि मैंने जब स्वायत्त शासन मंत्री शांतिधारीवाल के आतंकी कहने वाले बयान का विरोध किया तो मेरे इलाके की 44 सड़कों को रातों-रात रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसमें गंभीरता से हस्तक्षेप करें। स्वशासन मंत्री धारीवाल आजकल जिद पर आ जाते हैं और उनकी जिद सबसे बड़ी होती है। अगर मेरी रद्द सड़कें मंजूर नहीं हुई तो मैं वीरांगनाओं की तरह मुंह में घास लेकर ओसियां की जनता के साथ धरने पर बैठ जाउंगी, आप में हिम्मत है तो रात को 3 बजे उठा देना।

कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि आपके पास छह महीने का समय है, जब चुनाव में जाना है। आपके पास मिनिस्ट्री है, जिस कलम से दस्तखत करते हैं, उस पर इतना मत इतराइए, यह भी उधार की है और ऐसे दरिया तो बहुत जल्दी चढ़कर उतर जाते हैं।
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि गुर्जर कितनी दिल की गहराइयों से कांग्रेस को चाहता है, यह सर्वविदित है। मीणा समाज कितना चाहता है। मीणा समाज के कद्दावर नेता को आप आतंकी कहते हैं। जाट समाज की बेटी मंजू को नाते के नाम से आप चरित्र हनन करते हैं। गुर्जर, मीणा और जाट ये खेतीहर हैं और हमारे कांग्रेस के वोट बैंक हैं, 45  प्रतिशत से ज्यादा इसका हिस्सा है। गजब की आप सोशल इंजीनियरिंग कर रहे हैं। 6 महीने बाद आप चुनाव में जाने वाले हैं।

कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि मैं पार्टी के प्रति वफादार थी और कोई मेरी वारदात नहीं थी।  उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री धारीवाल ने आलाकमान को भी चुनौती दे सकते हैं, मैं तो छोटी सी कार्यकर्ता हूं। मुझे 2 दिन के घटनाक्रम पर अफसोस होता है। क्या पता इन्होंने सोच लिया हो कि हम तो डूबेंगे, आपको भी ले डूबेंगे सनम। हम तारे नहीं डूबने वाले। वह तो कांग्रेस प्रभारी  सुखविंदर सिंह रंधावा साहब को धन्यवाद करना चाहती हूं कि सारे इस्तीफे वापस करवाए वरना मंजर कुछ और होता। मैं तो उस वक्त भी साथ में नहीं थी।
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि
वीरांगनाओं के मुद्दे पर सरकार का बयान सही था और मैं मुख्यमंत्री की इस बात का समर्थन करती हूं कि परिवार के बाहर नौकरी नहीं दी जानी चाहिए। अगर परिवार के बाहर नौकरी दी तो वीरांगना को ब्लैकमेल किया जाएगा। सरकार के उस बयान से मैं सहमत हूं, लेकिन आपने कैसे पेश किया। आप एक समाज के नेता को आतंकी के समान कैसे कह देंगे? उसकी प्रतिक्रिया क्या हुई, आपने उनके नेता को आतंकी कहा। दूसरे दिन उन्होंने हमारे प्रभारी रंधावा को आतंकी कह दिया। हम कौन सा उदाहरण सेट करेंगे।


Previous
Next

Related Posts