


मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने वीरांगनाओं से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर सीएम अशोक गहलोत के काफिले को काले झंडे दिखाए गए थे। इस विषय में पुलिस ने 6 एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर गांधीनगर पुलिस स्टेशन में बंद कर दिया था।
बुधवार को एबीवीपी द्वारा इस पुलिस स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन किया।