


15 वी विधानसभा के अष्टम सत्र बुधवार 15 मार्च को प्रातकाल 11:00 प्रश्नकाल के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। बुधवार को स्वायत शासन विभाग वन और पर्यावरण विभाग की अनुदान मांगों पर बहस और पारित की जाएगी ।
विधानसभा में बुधवार को 3 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी आएंगे। पहला ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भाजपा के निर्मल कुमावत का है। वे दो से अधिक संतान होने पर पदोन्नति के कारण 3 या 5 वर्ष वंचित किए जा चुके कर्मियों को पदोन्नति के बाद मूल वरिष्ठता प्रदान किए जाने के संबंध में कार्मिक मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। दूसरा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव कांग्रेस के जेपी चंदेलिया रखेंगे। उन्होंने पिलानी जिला झुंझुनू में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश का नया पद सृजित करने के संबंध में विधि मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। तीसरा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव कांग्रेस की कृष्णा पूनिया रखेंगे। वे उनके विधानसभा क्षेत्र गांव कीरतान तहसील राजगढ़ जिला चूरू में आरएनबीएचआर स्थित कटोरी रास्ते पर अंडरब्रिज बनाए जाने के संबंध में सार्वजनिक निर्माण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।
विधानसभा में बुधवार को शून्यकाल में नियम 50 स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से विभिन्न विधायक अपनी मांग सदन में प्रस्तुत करेंगे। नियम 295 के तहत विधायक अपने क्षेत्रों की मांग सदन में रखेंगे। विधानसभा में विधानसभा की प्राक्कलन कमेटी के अध्यक्ष दयाराम परमार वर्ष 2022-2023 का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। पंचायत राज और स्वायत्त शासन संस्थाओं की विधानसभा की कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार शर्मा कमेटी का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा में भारत के नियंत्रक महाअभिलेखा परीक्षक के प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा।