


बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद के निर्देश पर सोमवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिला जेल की आकस्मिक तलाशी ली गई। जेल के बैरक नंबर 2 से पांच मोबाइल फोन और सिम बरामद की गई है।
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि सोमवार को एसडीएम बाड़मेर समुंद्र सिंह भाटी, सीओ आनंद सिंह राजपुरोहित व एसएचओ कोतवाली गंगाराम खावा मय टीम द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागृह बाड़मेर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 5 मोबाइल और सिम बरामद की गई है।
जेल की बैरेक नंबर 2 में निरुद्ध बंदी राजूराम विश्नोई निवासी जालौर और भागीरथ राम विश्नोई निवासी आगोर थाना चौहटन के बिस्तरों के नीचे 1-1 मोबाइल फोन मय सिम और 3 अन्य मोबाइल मिले। पांचों मोबाइल फोन जब्त कर थाना कोतवाली बाड़मेर में मुकदमा दर्ज किया जा कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।