


भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मंगलवार को एसएमएस अस्पताल से स्वेच्छा से अस्पताल कोछोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। भाजपा सांसद डॉ.मीणा ने कहा कि वह वीरागंनाओं से मिलने गए थे। तब उनके साथ पुलिस ने मारपीट की। जिसके बाद घायलवस्था में उन्हें एसएमएस अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इलाज से कोई फायदा नहीं मिल रहा है। इस बारे में उन्होंने डॉक्टर्स को भी बताया। लेकिन डॉक्टर सरकार के दबाव में काम कर रहें है। कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। लेकिन अब वह अपनी इच्छा से एसएमएस अस्पताल को छोड़ रहे है और इलाज के लिए दिल्ली जा रहें है।