Saturday, 29 August 2026

लोकेंद्र कालवी का निधन, अंतिम संस्कार मंगलवार को पैतृक गांव कालवी में, पूर्व सीएम राजे और डॉ. पूनिया ने जताया शोक


लोकेंद्र कालवी का निधन, अंतिम संस्कार  मंगलवार को पैतृक गांव  कालवी  में, पूर्व सीएम राजे और डॉ. पूनिया ने जताया शोक


श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक और समाज सेवी लोकेन्द्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात एसएमएसअस्पताल में निधन हो गया। 

सोमवार रात को कालवी को कार्डियक अरेस्ट पड़ गया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार लोकेन्द्र सिंह कालवी का अंतिम संस्कार मंगलवार को नागौर जिले के उनके पैतृक गांव कालवी में किया जाएगा। कालवी के निधन की जानकारी मिलने से राजपूत समाज में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव पहुंच रहे हैं। 

कालवी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

लोकेन्द्र सिंह कालवी ने भारत में जाति आधारित आरक्षण का पुरजोर विरोध किया था। इसे लेकर साल 2006 में कालवी ने श्री राजपूत करणी सेना की स्थापना की। कालवी को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कड़ा विरोधी माना जाता था। उन्होंने राजे के पहले कार्यकाल के दौरान कालवी ने सरकार की नीतियों और योजनाओं के खिलाफ कई प्रदर्शन किए। उन्होंने भारत में जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था का विरोध कर नया विवाद को भी जन्म दिया था।

लोकेन्द्र सिंह कालवी ने 2003 में देवी सिंह भाटी के साथ मिलकर सामाजिक न्याय मंच बनाया। सामाजिक न्याय मंच के जरिए सवर्ण आरक्षण की मांग के साथ राजनीतिक भागीदारी की मुहिम भी तेज की उपेक्षित को आरक्षण और आरक्षित को सरंक्षण के नारे से पूरे प्रदेश में मुहिम चलाई।

लोकेन्द्र सिंह कालवी साल 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। साल 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में चले गए थे लेकिन जल्द ही उनका मोहभंग हो गया। पिछले लंबे अरसे से राजनीति से उनका मोहभंग हो गया था, वे पूरी तरह सामाजिक कामों में व्यस्त हो गए थे।



    Previous
    Next

    Related Posts