


15 वी विधानसभा के अष्टम सत्र मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्रवाई शुरू होगी।
विधानसभा में मंगलवार को कृषि और पशुपालन तथा मत्स्य विभाग के अनुदान मांगों पर चर्चा व पारित की जाएगी। इससे पहले शून्य काल के दौरान स्थगन प्रस्ताव और नियम 295 के तहत विधायक अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को विधानसभा में रखेंगे।
विधानसभा में मंगलवार को दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। पहला ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भाजपा के रामलाल शर्मा का है । उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से राज्य पात्रता परीक्षा सेट में अन्य पिछड़ा वर्ग और विशेष सूचना पर की भांति आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस को शैक्षणिक योग्यता (स्नातकोत्तर) में 5 प्रतिशत की छूट प्रदान करने के संबंध में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव का ध्यानाकर्षण करेंगे। दूसरा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भाजपा के विधायक संजय शर्मा का है । वे ध्यानाकर्षण के माध्यम से विशेष योगदान को बीपीएल के समकक्ष सुविधा प्रदान करने के आदेश के अनुपालन में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली का ध्यानाकर्षण करेंगे।