Saturday, 29 August 2026

पत्रकार कॉलोनी में मनाया होली मिलन समारोह और फागोत्सव


पत्रकार कॉलोनी में मनाया होली मिलन समारोह और फागोत्सव

मानसरोवर में ही स्थित पत्रकार कॉलोनी विकास समिति की ओर से बद्रीश्वर महादेव मंदिर में होली स्नेह मिलन और फागोत्सव मनाया गया । 

इस अवसर पर पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष कानाराम कड़वा और महासचिव नरेंद्र सर्वोदय ने इस अवसर पर होली स्नेह मिलन पर गुलाल लगाकर स्वागत किया  और महिला मंडल ने होली के गीत गाये । इस मौके पर सभी पत्रकारों और गैर पत्रकारों को ठंडाई पिलाई और मिठाई खिलाई कर अभिनंदन किया। 

होली स्नेह मिलन  पर वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा , राजेश पारीक, मृदुल शर्मा ,रमेश पुरोहित ,अजित तिवारी, मदन जैन, गोविंद गोयल,मोहम्मद साबिर , पुष्पा शर्मा, पुष्पलता जोशी , गीता गुप्ता, प्रियंका जैन सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य नागरिक  मौजूद रहे ।




    Previous
    Next

    Related Posts