Saturday, 29 August 2026

श्रेष्ठ संस्कार ही नारियों का सम्मान: हिना कौसर


श्रेष्ठ संस्कार ही नारियों का सम्मान:  हिना कौसर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक द्वारा स्थानीय सेवा केंद्र राजयोग भवन में महिलाओं के लिए खुशहाल महिला खुशहाल परिवार विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय गुलजारबाग की प्रिंसिपल हिना कौसर ने कहा कि महिलाएं अगर अपने शक्ति स्वरूप को पहचान कर कार्य करने लगे तो हर क्षेत्र में आगे जा सकती हैं। उन्होंने संस्कारों की श्रेष्ठता बताते हुए कहा कि हमारे श्रेष्ठ संस्कार ही हम नारियों का सम्मान है ।उन्होंने कहा कि इंसानियत ही इंसान को इंसान बनने की प्रेरणा देती है तथा आध्यात्मिकता की राह की ओर ले जाती हैं जो ब्रम्हाकुमारी बहनों के प्रैक्टिकल जीवन द्वारा सीख सकते हैं।

सेंट सोल्जर महिला टीटी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ सरोज चंपावत ने कहा कि स्वयं के साथ अपने बच्चों को समाज से जुड़ने और समाज के प्रति अपने मौलिक कर्तव्य को सिखाएं उन्हें हमेशा अच्छे संस्कार देने चाहिए ताकि वह आगे जाकर समाज और देश की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि हमारे कार्य का प्रभाव बच्चों और परिवार में पड़ता है जब हम अच्छा कार्य करते हैं तो परिवार में श्रेष्ठ संस्कारों की उत्पत्ति होती है।

सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने कहा कि सब की परवरिश का आधार है प्रेम और प्रेम का सागर है परमपिता परमात्मा उससे अपना बुद्धि योग जोड़ने पर हम अपनी व्रतियों और संस्कारों को श्रेष्ठ बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने मन को सकारात्मक बनाने से सर्व कार्य सहजता कर सकते हैं। शक्तिशाली नारी ही परिवार समाज और देश को परिवर्तन कर सकती हैं तथा अपने श्रेष्ठ  गुणों से परिवार को सुसंस्कारित बना सकती हैं।

पतंजलि योगा पीठ टोंक से शशि कटारिया ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही हमारे जीवन को सुंदर बनाता है इसलिए हम घर परिवार के कार्य के साथ-साथ योग भी करें।

कार्यक्रम का संचालन का संचालन ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी ने किया।कार्यक्रम में बीके बीना, बीके पूनम, बीके अनीता सहित गणमान्य महिलाएं मौजूद थी।



    Previous
    Next

    Related Posts