Saturday, 29 August 2026

IND Vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से जीती


IND Vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से जीती
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ है। मैच के पांचवें दिन के आखिरी सेशन में दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ मिलाने का फैसला किया और यह मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा दिया। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला गया सीरीज का चौथा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ऑल आउट 480 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 571 रन बनाकर बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान के साथ 175 रन बनाए। यह मैच आखिरी दिन बेनतीजा रहा।

इस टेस्ट के साथ ही भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप-2023 का सफर पूरा हो गया है और उसने फाइनल में जगह बना ली है। अब 7 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में लंदन के ओवल मैदान में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार WTC के फाइनल में पहुंची है।

Previous
Next

Related Posts