


दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बड़ा दुख है कि शहीदों की वीरांगनाओं से बदसलूकी की गई, यह नहीं होना चाहिए था। शहीदों के परिजनों को हम दिल्ली में एक करोड़ रुपए देते हैं। देवर की नौकरी की मांग पर कहा कि वीरांगना के पति ने देश के लिए शहादत दे दी, अब शहीद के परिवार से किसी को तो नौकरी देनी ही है तो इसमें गलत क्या है?
सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज से हम शुरुआत कर रहे हैं, आप से अब लगातार मुलाकात होती रहेगी। आम आदमी पार्टी (आप) सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी वजह से कांग्रेस- भाजपा डरी हुई है।
केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आप पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए जयपुर आए हुए हैं । वे दोनोंतिरंगा यात्रा में शामिल होंगे जो कि जयपुर के सांगानेरी गेट से शुरू होगी।