Saturday, 29 August 2026

विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को प्रातः 11:00 बजे प्रश्नकाल के साथ होगी शुरू, महिला बाल विकास विभाग व जनजाति और क्षेत्रीय विकास विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा


विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को प्रातः 11:00 बजे  प्रश्नकाल के साथ होगी शुरू, महिला बाल विकास विभाग व जनजाति और क्षेत्रीय विकास विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा

15 वी विधानसभा का अष्टम सत्र 9 दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को प्रातः काल 11:00 बजे  प्रश्नकाल  के साथ  कार्रवाई शुरू होगी।

विधानसभा में सोमवार को महिला बाल विकास विभाग और जनजाति तथा क्षेत्रीय विकास विभाग की  अनुदान मांगों पर चर्चा और   पारित होगी। इससे पहले  शून्यकाल के दौरान नियम  50  स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से विभिन्न विधायक अपनी मांग रखेंगे और नियम 295 के तहत भी मांगे रखी जाएगी।  विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तहत भाजपा के विधायक ज्ञानचंद पारख  डीएमआईसी प्रोजेक्ट की स्वीकृति के बावजूद पाली जिले में विभिन्न गांव में भूमि रूपांतरण रोग को लेकर उद्योग मंत्री शकुंतला रावत का ध्यान आकर्षित करेंगे। कांग्रेस की रीटा चौधरी प्रदेश की सभी तहसीलों में गैर मुमकिन जोहड किस्म की भूमि के संबंध में उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर राजस्व रिकॉर्ड को दुरुस्त किए जाने के संबंध में राजस्व मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

शून्य काल  के बाद नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल  वित्त विभाग की 4  अधि सूचनाएं सदन में पेश करेंगे । विधानसभा की पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के अध्यक्ष विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह अपनी समिति का चौथा प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा की महिला बाल  के कल्याण की समिति अध्यक्ष विधायक अनिता भदेल वर्ष 2022-23 का प्रतिवेदन पेश करेंगी। विधानसभा में पर्यावरण समिति की अध्यक्ष विधायक मंजू देवी प्रथम प्रतिवेदन की सिफारिशें और अल्पसंख्यक कल्याण समिति  के अध्यक्ष विधायक अमीन खान पंचम प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे।

सरकारी उप सचेतक महेंद्र चौधरी वित्तीय समितियों के निर्वाचन संबंधित प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेंगे।




    Previous
    Next

    Related Posts