


उदयपुर नाका बंदी देख यू टर्न कर भागी एक डस्टर कार का पीछा कर खेरोदा थाना पुलिस की टीम ने कार की तलाशी में 7 कट्ठा में भरा 101 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। कार सवार अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए एएसपी मुकेश कुमार सांखला व सीओ रविंद्र प्रताप सिंह के सुपर विजन ने अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत एसएचओ पवन सिंह मय टीम द्वारा नेशनल हाईवे पर भटेवर में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। मंगलवाड की तरफ से आ रही लाल रंग की डस्टर गाड़ी का चालक पुलिस नाकाबंदी देख यू टर्न कर रॉन्ग साइड से भागने लगा इस पर टीम ने पीछा किया तो स्वागत होटल के पास रोड पर चालक कार को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। कार की तलाशी में सात कट्टों में भरा 101 किलो डोडा चूरा कार सहित जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।