


सचिन पायलट के सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगले के बाहर धरनास्थल से गायब हुई वीरांगना मंजू जाट रविवार को 60 घंटे एक वीडियो सामने आया है। वीडियो जयपुर के हरमाड़ा का है। वीरांगना को पुलिस ने प्लाॅट नम्बर 26 आनंद विहार हरमाड़ा में नजरबंद किया है।
वीरांगना मंजू जाट जिस जगह पर मौजूद है, उस कॉलोनी में चारों तरफ पुलिस तैनात की गई है। मंजू ने कई दिनों से खाना नहीं खाया है। कई बार पूछने के बाद भी वह कुछ नहीं बोल पा रही है। वह सदमे में बताई जा रही है।
पुलवामा हमले में शहीद रोहिताश्व लांबा की पत्नी मंजू जाट दो अन्य वीरांगनाओं सुंदरी देवी गुर्जर और मधुबाला मीणा के साथ जयपुर में धरने पर बैठी थीं। 9 मार्च की देर रात 3 बजे पुलिस ने तीनों वीरांगनाओं को जबरदस्ती धरना स्थल से हटा दिया था। मंजू को धरना स्थल से उठाकर पुलिस ने उनके गांव गोविंदपुरा बासड़ी छोड़ा था। फिर उन्हें अमरसर पीएचसी में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद से मंजू जाट का कोई अता-पता नहीं था। घरवाले पुलिस पर आरोप लगा रहे थे। रविवार को मंजू का एक वीडियो सामने आया है।