Saturday, 29 August 2026

13 मार्च को जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम मान आप सभी के सहयोग की जरूरत: संदीप पाठक


13 मार्च को जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम मान  आप सभी के सहयोग की जरूरत: संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 13 मार्च, सोमवार को राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राजस्थान के दौरे पर होंगे। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान के जयपुर आ रहे हैं। यह विशाल तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 13 मार्च को दोपहर दो बजे जयपुर के बापू बाजार से शुरू होगी।

जयपुर के बापू बाजार से शुरू होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजस्थान के लोगों से संवाद भी करेंगे। 

रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि 13 मार्च को जयपुर में हमारे नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इस विशाल तिरंगा यात्रा की शुरूआत बापू बाजार के सांगानेरी गेट से होगी। इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए आप सभी के सहयोग की जरूरत है। 

आप पार्टी के सांसद डॉ. संदीप पाठक ने आगे कहा कि आप सभी अपने दोस्तों और जान पहचान के लोगों के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हों।  उन्होंने कहा कि देश को और राजस्थान को नंबर वन बनाने के लिए तिरंगा यात्रा एक अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हम देश के हर कोने में एक सकारात्मक राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं। देश को हम अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति से जोड़ना चाहते हैं। हम देशभर और राजस्थान में अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाने की राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं।




Previous
Next

Related Posts