Saturday, 29 August 2026

भाजपा मिशन 2023 और 2024 को लेकर प्रदेश कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान और जिला जन आक्रोश महाघेराव का लेकर बैठक आयोजित


भाजपा मिशन 2023 और 2024 को लेकर प्रदेश कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान और जिला जन आक्रोश महाघेराव का लेकर बैठक आयोजित

भाजपा के मिशन 2023 और 2024 को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं जिला जन आक्रोश महाघेराव का लेकर प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय बूथ सशक्तिकरण अभियान टोली के सदस्य प्रदीप वाघेला इत्यादि ने संबोधित किया। 

बूथ सशक्तिकरण अभियान से भाजपा 2023 में तीन चैथाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी: अरूण सिंह

भाजपा प्रभारी और सांसद अरूण सिंह ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रादेशिक कार्यशाला संगठन में सभी आयामों और कार्यक्रमों के लिए बूथ की मजबूती के साथ-साथ सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ एवं पन्ना समिति का गठन को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि  बूथ सशक्तिकरण अभियान से भाजपा 2023 में तीन चैथाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी

50 हजार बूथों पर फोटोयुक्त बूथ समितियों के गठन के साथ भाजपा सक्रिय है:  डॉ.सतीश पूनियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां ने कहा कि 2023 में जन आकांक्षाओं के अनुरूप भाजपा की लोक-कल्याणकारी  सरकार बनेगी, जो राजस्थान के सपनों को पूरा करने का काम करेगी और 2024 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र में प्रचण्ड जीत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, इन दोनों संकल्पों के लिए हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तीन आयामों पर काम करते है, संगठन की एक विशेष संरचना है, हम केवल नारों की नहीं सरोकारों की राजनीति करते हैं, इसलिए हम समाज से भी जुड़े हैं और राजनीति से भी, लेकिन सौभाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कुशल संगठनकर्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के निर्देशन में हम सब लोगों ने इस पार्टी को रचनात्मक रूप से भी समाज में भागीदार बनाया है। 

उन्होंने कहा कि आज हमारी पार्टी की फोर्स राजस्थान के 52 हजार बूथों पर किसी न किसी रूप में तैनात है, 50 हजार बूथों पर फोटोयुक्त बूथ समितियों के गठन के साथ भाजपा सक्रिय है।

डॉ. पूनिया ने कहा कि इसलिए लोग मुझे पूछते हैं कि राजनीति में बूथ का क्या काम, बूथ की समितियों का क्या काम तो मैं पूरे गौरव से कहता हूं कि 2023 के चुनाव में भले ही कितने समीकरण होंगे, कितने राजनीतिक समीकरण होंगे, लेकिन भाजपा के बूथ के कार्यकर्ताओं का पसीना यह भाजपा की प्रचण्ड जीत का बडा कारक बनेगा। 

प्रदीप वाघेला ने कहा कि राजस्थान के सभी उत्साही एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता कमर कसकर बूथ सशक्तिकरण के साथ भाजपा को जन-जन तक पहुंचाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में भव्य विजय के लिए तैयार हैं और 2023 की भाजपा की जीत नया इतिहास रचेगी। 

विजया राहटकर और चंद्रशेखर ने संबोधित करते हुए कहा कि बूथ और पन्ना संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है जो मतदाताओं को जागरूक करने से लेकर पार्टी के विचार और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 2023 और 2024 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में बूथ और पन्ना के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा प्रदेशभर में बूथ स्तर तक के करीब 60 हजार व्हाट्सएप ग्रुप्स का निर्माण करेगी, व्हाट्सएप ग्रुप के लिए चलाएं जाने वाले अभियान के प्रभारी हीरेंद्र कौशिक ने बैठक में इस अभियान से जुड़ी पीपीटी का प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया। 




Previous
Next

Related Posts