Saturday, 29 August 2026

रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल और श्री गौड़ ब्राह्मण समाज समिति सीकर द्वारा स्वास्थ परिचर्चा आयोजित


रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल और श्री गौड़ ब्राह्मण समाज समिति सीकर द्वारा स्वास्थ परिचर्चा आयोजित

सीकर के नागरिकों के लिए रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल और श्री गौड़ ब्राह्मण समाज समिति सीकर द्वारा स्वास्थ परिचर्चा का आयोजन किया। जिसमें रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल के डॉ. आशीष शर्मा, डायरेक्टर हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग ने घुटने, कमर, कंधे और कूल्हे के दर्द एवं स्पोर्ट्स इंजरी सम्बंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए श्री गौड़ ब्राह्मण समाज समिति सीकर के सभी सदस्यो को आमंत्रित किया गयाI इस दौरान डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि मरीजों को चाहिए की वे मोटापा नियंत्रित करें, जंक फूड का इस्तेमाल नहीं करें। नियमित व्यायाम एवं जांघ की मांस-पेशियों की कसरत, फिजियोथैरेपी, नियमित योगा आदि करें। लोगों को छोटी चोट का भी इलाज समय पर कराना चाहिए, घुटने के व्यायाम को डेली रूटीन में शामिल करना बहुत जरूरी है। 

डॉ. आशीष ने बताया कि घुटने के प्रत्यारोपण के लिए कई प्रकार की भ्रांतियां समाज में उपलब्ध हैं प्रत्यारोपण अलग ठीक तरीके से किया जाए तो यह हमेशा सक्सेस रहता है।

समाज समिति की तरफ से रतन लाल शर्मा, अनिल डोकवाल, दीप्ती तिवारी के साथ पार्षद मोहर सिंह, विनय शर्मा, गोपाल लाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा नेता प्रतिपक्ष एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। हॉस्पिटल की ओर से दीपेश अग्रवाल और शिवपाल रणवा  ने बताया कि आम जन मे जागरूकता बढ़ाने के लिये इस तरह के प्रोग्राम का आयोजन अलग अलग शहरों में निरंतर रूप से किया जाता हैं।




    Previous
    Next

    Related Posts