


भाजपा के केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य और छतीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर निजी प्रवास पर रविवार को सीकर आए। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी के नेतृत्व में सांवली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दूपट्टा पहनाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया। माथुर नागौर जिले के बनवासा जाते समय कुछ समय के लिए सीकर भाजपा कार्यालय में रूके थे।
रविवार को माथुर ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि शहीद विरांगनाओं के साथ सीएम अशोक गहलोत जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि विरांगनाओं की आवाज उठाने वाले भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय है। भाजपा ने इसके खिलाफ जयपुर सहित अन्य जिलों में आंदोलन भी किया है और आगे भी इसके लिए आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत को शहीदों की विरांगनाओं का सम्मान करना चाहिए।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओमप्रकाश माथुर का शाल ओढ़ाकर और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दुपट्टे से स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा व पवन मोदी, रमेश जलाधारी, सरोज कड़वासरा, राजकुमार जोशी, रतनलाल सैनी, जितेंद्र माथुर, अनिता शर्मा, अशोक चौधरी, बाबुसिंह बाजौर, ईश्वरसिंह राठौड़, बलवंत सिंह चिराणा, राकेश नेहरा, जगदीश कुमावत, नेमीचंद कुमावत, गजानंद कुमावत, ओमप्रकाश बिजारणियां, शालिनी माथुर, गोकुल माथुर, तेजप्रकाश सैनी, बाबुलाल शर्मा, महावीर सैन, भंवर प्रकाश शर्मा, सोहनसिंह बड़ोदिया, जीत भारतीय, सुरेंद्र सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।