Saturday, 29 August 2026

एसएमएस अस्पताल में भर्ती भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा से खाद्य आपूर्ति मंत्री खाचरियावास ने की मुलाकात, कहां जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं


एसएमएस अस्पताल में भर्ती भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा से खाद्य आपूर्ति मंत्री खाचरियावास ने की मुलाकात, कहां जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं

सवाई मानसिंह अस्पताल में भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से मिलने के लिए शनिवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास अस्पताल  पहुंचे और मुलाकात की।  खाचरियावास ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के  शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।  

खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा जो हुआ गलत हुआ, दुर्भाग्यपूर्ण रहा पूरा घटनाक्रम। मेरे और डॉ. किरोड़ीलाल  मीणा के संबंध राजनीति के संबंध नहीं। किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।

वहीं  दूसरी ओर भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन उन्हें दिल्ली रेफर कराना चाहते हैं। उन्होंने इस मामले में भाजपा नेता ओम माथुर से भी बात की है। लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है यही कारण है किउन्हें दिल्ली रेफर नहीं किया गया है ।




    Previous
    Next

    Related Posts