


सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है और इन्हें अच्छे संस्कार से ही अच्छा नागरिक बनाया जा सकता है।
शनिवार को सरस्वती बाल मंदिर सेकेंडरी स्कूल सुभाष नगर और किड्स लिट्रा प्ले स्कूल का संयुक्त वार्षिकोत्सव सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा के मुख्य अतिथि में बोल रहे थे
कार्यक्रम के अध्यक्ष हरनाम सिंह और विशिष्ठ अतिथि गण पार्षद महेंद्र राव, पूर्व पार्षद दुर्गा प्रसाद पाराशर ने संबोधित किया।
प्रधानाचार्य सरस्वती बाल मंदिर सेकेंडरी स्कूल सुभाष नगर अजमेर ने कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण सांस्कृतिक कार्यक्रम वार्षिक प्रतिवेदन रखा । विद्यालय के सचिव सौरभ खन्ना ने सभी अतिथि गण अभिभावक गण का आभार व्यक्त किया।