Saturday, 29 August 2026

पिकअप में पशुआहार की आड में 11 लाख रूपये कीमत की अवैध देशी शराब तस्करी करते दो आरोपी गिरफतार


पिकअप में पशुआहार की आड में 11 लाख रूपये कीमत की अवैध देशी शराब तस्करी करते दो आरोपी गिरफतार

चित्तौड़गढ़ के सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप में पशुआहार की आड़ में परिवहन कर ले जा रही 11 लाख रुपये की अवैध देशी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

     पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि शनिवार को थानाधिकारी सदर हरेन्द्रसिंह सोदा के निर्देश पर एएसआई सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश चन्द्र, कांस्टेबल हेमव्रत सिंह, बलवंत सिंह, सुरेन्द्र पाल, भजन लाल व मुकेश द्वारा हाईवे रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक पिकअप को रुकवा कर चैक किया तो पीकअप के अन्दर अवैध देशी शराब के कुल 300 कार्टुन रॉयल क्लासिक विस्की की भरी मिली। 

उक्त अवैध देशी शराब व पिकअप को जब्त कर आरोपी पुराने हॉस्पिटल के पिछे वार्ड नम्बर 17 थाना मांगरोल जिला बांरा हाल नेहरू चिल्ड्रन स्कुल के पास थाना दादाबाडी जिला कोटा निवासी 23 वर्षीय तेजकरण पारेता पुत्र रामकल्याण पारेता व पुलिस चौकी के पास रामगढ थाना किशनगंज जिला बांरा निवासी 30 वर्षीय महावीर धानुक पुत्र श्याम लाल बांसफोड को गिरफ्तार किया गया है।




Previous
Next

Related Posts