


सिटी पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर शुक्रवार को कुल 75 टीमों का गठन करते हुए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 01 ही दिन में 247 बदमाशों के विरूद्व की कार्रवाई की है।
सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि वाछित अपराधियों की गिरफ्तारी व आग्नेयास्त्रों के विरूद्ध कार्रवाई के लिये पुलिस मुख्यालय से 1 मार्च से 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। इस अभियान के तहत कोटा शहर पुलिस द्वारा शुक्रवार को शहर में चिन्हित हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर, चिन्हित पेशेवर माफिया, आदतन अपराधी, राउडी शीटर, स्थाई वारंटी, भगोड़ो व वाछित ईनामी अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको, वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में 75 टीमों गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 247 कार्रवाई की गई है। इनमें शांति भंग के आरोप में 217 व्यक्तियों, अवैध धारदार हथियार रखने वाले 11 व्यक्तियों, सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते एवं सट्टे की खाईवाली करने वाले 07 व्यक्तियों, अवैध शराब की बिक्री करने वाले 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार गम्भीर धाराओं के प्रकरणों में 02 व्यक्तियों, कोर्ट से जारी किये गिरफ्तारी वारटों पर 04 वारटियो को, 02 घोषित ईनामी अपराधियो को गिरफ्तार किया गया तथा 02 आदतन अपराधियों को कोर्ट में पेश पर पाबन्द करवाया गया।
कोटा शहर एसपी शरद चौधरी ने शहरवासियों से अपील कि है कि आपके आस-पास होने वाले अपराधो एवं अपराधियों के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर तुरन्त कन्ट्रोल रूम नम्बर 0744-2350777, 2350778, मोबाइल 95304-42777 तथा व्हाट्सएप्प नम्बर 94688-00005 पर सूचना देवें।