Saturday, 29 August 2026

सौंफ की फसल की आड़ में अफीम की खेती करते तीन जनों को पुलिस ने पकड़ा, 3431 किलो अफीम के पौधे जब्त


सौंफ की फसल की आड़ में अफीम की खेती करते तीन जनों को पुलिस ने पकड़ा, 3431 किलो अफीम के पौधे जब्त

टोंक जिले की घाड़ पुलिस ने शनिवार को धुनाखुर्द गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती करने के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने लाखों पौधे अफीम के जब्त किए है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घाड़ पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा की तरफ से शुरू किए गए मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाई अभियान के अंतर्गत  धुंआ खुर्द में सौंफ की खेती की आड़ में अफीम की खेती किए जाने का मामला पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार धुँआ खुर्द में 2.5 बीघा खेत मे धुँआ खुर्द निवासी भेरूलाल जाट, कासीर निवासी मुकेश पारीक और पनवाड़ निवासी सत्यनारायण प्रजापत ने  जाली से तारबंदी करके सौंफ की फसल की आड़ में 1.5 बीघा खेत मे अवैध रूप से अफीम के लाखों पौधे लगा करके खेती कर रहे थे।

पुलिस थानाधिकारी राधाकिशन ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही खेत से 3431 किलो 800 ग्राम अफीम के पौधे जब्त किए है।

    Previous
    Next

    Related Posts