


कांग्रेस विधायक सचिन पायलट दो दिन से अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं जनसभाओं में शामिल हुए। पायलट ने अप्रत्यक्ष रूप से अपनी ही पार्टी कांग्रेस की गहलोत सरकार पर निशाना साधने से भी नही चुके।जिन्होने हाल ही में वीरांगनाओं के शांतिपूर्ण धरने से पुलिस द्धारा जबरदस्ती खदेड़े जाने के मामले में इसकी किसी का नाम लिए कहा कि जिस किसी व्यक्ति ने इस तरह की कार्यवाई की है या कराई है उसकी जांच होनी चाहिए, साथ ही उसके खिलाफ कार्यवाई हो।
कांग्रेस विधायक पायलट शनिवार को पूरी तरह अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रंग में दिखाई दिए।जिन्होंने कहा कि वह 5 साल व 24 घण्टे चुनाव के लिए तैयार है ,जब चाहे जनता से टेस्ट करा लो या वोट डलवा लो निर्णय तो जनता ही करेंगी।वही उन्होने कहा कि लेकिन चुनाव पांच साल में ही आते है।पायलट ने कहा कि अब चुनाव में सिर्फ कुछ महीने ही शेष है ऐसे में जनता को जागरूक करना एवं कार्यकर्ताओ में ऊर्जा भरनी पड़ती है।
पायलट ने शनिवार को नवाबपुरा में दो सड़को का लोकार्पण किया।जिन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांवो में विकास एवं निर्माण कार्गो को शुरू किया गया है वह अगले महीने तक पूरे किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नवाबपुरा में स्कूल की बिल्डिंग के लिर एक करोड़ दस लाख की लागत का प्रस्ताव जल्दी ही जयपुर से स्वीकृत कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि पैसे की कमी आई तो वह विधायक कोटे से उपलब्ध कराए जाएंगे।पायलट कहा कि चिकित्सा,शिक्षा,पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं गांवो में मिलें यह पहली प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि जिस गांव के बच्चे पढ़ लिख जाते है वह गांव विकास की तरफ बढ़ता है।उन्होंने 10 लाख रूपए की लागत से विधायक कोष से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खजुरिया में विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण करते हुए कहा कि 2023 का साल चुनावी साल है,चुनावो के समय विकास का बड़ा महत्त्व है।जो भी चुनाव जीत करके जाता है विकास की उसकी जिम्मेदारी होती है।उन्होंने कहा कि मैने पांच साल में विकास के काम किए है जिसके लिए पैसे दिए है।पायलट ने कहा कि आप लोगो का समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत है जो जनता से मिली है किसी कुर्सी या पद से नही।
पायलट ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि आज महंगाई ,समाज मे टकराव हो रहा है।विपक्ष को डराना, धमकाना केंद्र सरकार कर रही है आठ साल में 90फीसदी ईडी के हो किसी अन्य एजेंसी के छापे विरोधियों पर पड़े है। उन्होंने केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए बढ़ती बेरोजगारी, जैसे मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोक तन्त्र में ठीक नही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बिजली, फसल,शिक्षा, चिकित्सा जैसे मुद्दों को देखे किसने काम किया है।इसके लिए जगरुक्त होना पड़ेगा। क्योंकि चुनाव के संमय मन्दिर-मस्जिद,धर्म की बात करेंगे ।
उन्होंने स्कूल के लिए 15 लाख रुपए की लागत से तीन नए कमरों के लिए विधायक कोष से दिए जाने की घोषणा की। पायलट का बमोर में विभिन कार्यो का लोकार्पण एवं शिलायन्स कार्यक्रम में 51किलो की माला से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरपंच का कोई बजट नही होता इसलिए डीआर व सीआर उनकी मदद करें ताकि विकास नही रुके। पायलट ने कहा कि मेरी कोशिश है कि सब मिल करके विकास काम को गति देंवे।कामों पर निगरानी का जिम्मा स्थानीय जनप्रतिनिधि व जनता की है क्योंकि यह पैसा जनता का है। पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव साल में राजस्थान के कार्यक्रमो का जिक्र करते हुए कहा कि आज आप लोग मनन करें कि कैसे लोगो व पार्टी को अपनाए ।क्योंकि मनमुटाव ,झगड़ा नही बल्कि शांति व अमन चैन कायम करने वालो को आगे लाना होगा। पायलट ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बमोर में 15लाख रुपए की लागत से लाइबेरी की घोषणा की।उन्होंने कहा कि बिल्डिंग चाहे कितनी ही अच्छी बना लो लेकिन टीचर्स अपनी जिम्मेदारी को निभाए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजनीति की डगर कोई आसान नही है लेकिन जनता के दिल व मन मे जो बसता है वो ही असली जनप्रतिनिधि होता है। पायलट के साथ जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल,जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा, एडिशनल एसपी भवानी सिंह राठौड़, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता दीन मोहम्मद, नगर परिषद टोंक के सभापति अली अहमद, रामलाल संडीला,टोंक ब्लॉक देहात कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाशी मीणा, कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह खेड़ी, फोजुराम मीणा, देवकरण गुर्जर,रामसिंह मुकुलआदि थे।