


पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे शनिवार को उत्तर प्रदेश के समथर पहुंची। जहां उन्होंने उनके पुत्र दुष्यंत सिंह के ससुर महाराज रणजीत सिंह जूदेव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वसुन्धरा राजे ने पुत्रवधू निहारिका सहित सभी शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा महाराजा साहब का निधन उनके परिवार के लिए व्यक्तिगत क्षति है।