Saturday, 29 August 2026

डॉ. पूनिया ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की कुशलक्षेम जानी


डॉ. पूनिया ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर  डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की कुशलक्षेम जानी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर भाजपा सांसद  डॉ.किरोडी लाल मीणा की कुशलक्षेम जानी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

डॉ. पूनियां ने कांग्रेस शासन में वीरांगनाओं और सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की।

डॉ. पूनियां के साथ प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा,एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, अभिमन्यु सिंह राजवी इत्यादि मौजूद रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts