


भाजपा सांसद डॉ.किरोड़ीलाल मीणा के साथ पुलिस द्धारा दुर्व्यवहार एवं कपड़े फाड़ने एवं लज्जित किए जाने के विरोध में सर्व समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का निवाई में पुतला फूंका। जिन्होंने प्रदर्शन करके आक्रोश व्यक्त किया।
भाजपा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंदेल ने डॉ.मीणा के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की। जिन्होंने कहा कि डॉ.मीणा ने युवाओ व वीरांगनाओं की जायज मांगो को उठाया है जिससे गुस्साई सरकार ने शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की कोशिश की है। यदि मीणा की मांगे नही मांगी गई तो जयपुर कुच किया जाएगा। जिस दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सतीश चंदेल, पूर्व उपप्रधान शंकर लाल शर्मा, टिंकू बन्ना, पंचायत समिति सदस्य मुरली मुंडिया, हरी मुंडिया, सीताराम वर्मा, मनोज वर्मा, विजय मनोहरिया, गिर्राज गुर्जर, पार्षद मास्टर मदन लाल वर्मा सहित सर्व समाज के लोग मौजूद थे।