


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को जयपुर बार एसोसिएशन में जाकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि मैं वकील पहले हूं और ऐसी स्थिति में आपके हर परेशानियों में साथ रहूंगा जब एक्ट विधानसभा में आएगा तो हम इसमें कमियों को दूर करेंगे और इसे पारित कराने में पूर्ण सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, महासचिव मनोज शर्मा, कार्यकारिणी के सदस्य और अधिवक्ता रविंद्र कुमार शर्मा, गोपाल चौधरी एनआर सैनी, सुरेंद्र सैनी, हरीश किरोड़ीवाल, घनश्याम सहित कई लोग मौजूद रहे।