Saturday, 29 August 2026

गेहूं-सरसों की आड़ में अफीम की खेती का खुलासा : 2049 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे बरामद


गेहूं-सरसों की आड़ में अफीम की खेती का खुलासा : 2049 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे बरामद

राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मियाला गांव में दबिश देकर गेहूं और सरसों की आड में अफीम की खेती किए जाने का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 2049 किलोग्राम डोडे लगे अफीम के पौधे जब्त किए हैं। खेत मालिक पुलिस की भनक पाते ही फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसएचओ देवगढ़ दिलीप सिंह खंगारोत को मुखबिर से मिली सूचना पर एएसपी शिवलाल बैरवा व सीओ राजेंद्र सिंह के सुपरविजन में टीम गठित कर मियाला गांव में दबिश दी गई। सिरोला की तरफ जाने वाली रोड से टीम खेत पर पहुंची।

खेत के चारों ओर 5 से 6 फिट पत्थर की ऊंची दीवार बना चारों तरफ कपड़ों की ओट लगाई गई थी। खेत मालिक शंभू सिंह पुत्र रूप सिंह तवर बिना लाइसेंस के गेहूं-सरसों की आड़ में अफीम की खेती कर रहा था, जो पुलिस की भनक लगते ही फरार हो चुका था। मौके से पुलिस ने अफीम के 2049 किलो हरे पौधे जब्त कर आरोपी हरि सिंह एवं अन्य के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।



Previous
Next

Related Posts