


टोंक जिले के बहुचर्चित गांवड़ी की लादी देवी हत्याकांड मामले में पुलिस ने रामकिशन मोग्या को गिरफ्तार किया है।जिसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में लूट के इरादे से हत्या किए जाने के 25 मामले दर्ज है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा ने बृहस्पतिवार को बहुचर्चित लादी देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 2 फरवरी को रामकिशन मोग्या उर्फ नरेश पुत्र भूरा उर्फ भरल्या निवासी टीकड थाना हनुमान नगर जिला भीलवाड़ा हाल मुरैना मध्यप्रदेश को लादी देवी गुर्जर की हत्या करके जेवरात लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
एसपी राजर्षिराज वर्मा ने बताया कि गांवड़ी निवासी वृद्धा लादी देवी की 2 फरवरी 2023 को वह खेतो में चारा काटने एवं पशु चराने गई थी जिस दौरान अज्ञात मुल्जिमानों द्धारा हाथ काट करके चांदी के कड़े ले जाकर हत्या किए जाने का मामला देवली पुलिस थाना में दर्ज कराया था।
लादी देवी हत्याकांड मामले को लेकर ग्रामीणों ने बीसलपुर सड़क मार्ग सहित प्रदर्शन किया था।इस मामले को एसपी राजर्षिराज वर्मा ने गम्भीरता से लेते हुए स्वंय भी घटनास्थल का निरीक्षण किए जाने के बाद मालपुरा के एडिशनल एसपी राकेश कुमार के निर्देशन व देवली उपाधीक्षक सुरेश कुमार के सुपरविजन में देवली पुलिस थानाधिकारी जगदीश मीणा की अगुवाई में विशेष जिला स्तरीय टीम गठित की गई।टीम ने 500 व्यक्तियों से पूछताछ के बाद मुरैना से गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि रामकिशन मोग्या से करीबन 13.500 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए है।
एसपी राजर्षिराज वर्मा ने बताया कि मुल्जिम रामकिशन मोग्या पूर्व में टोंक जिले का ही निवासी है साथ ही इसका ससुराल भी टोंक जिले में होने के कारण समय-समय पर टोंक आता रहता है,जो बेहद शातिर मुल्जिम है।उन्होंने बताया कि टोंक सहित समीपवर्ती जिलों के न्यायालयों द्धारा एक दर्जन से ज्यादा स्टैंडिंग वारंट जारी है।
वही टोंक पुलिस ने भी 2000 रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी रामकिशन मोग्या ने मृतका लादी देवी को खेत मे अकेली देख करके उसके गहने लूटने की नीयत से पीछे से सिर पर वार किया।वृद्धा के चिल्लाने पर उसकी गला दबा करके हत्या कर दी तथा धारदार हथियार से दोनों हाथ काट करके चांदी के कड़े व गले मे पहना हुआ सोने का मांदलिया लेकर फरार हो गया।एसपी ने बताया कि मृतका लादी देवी के जेवरात अभी बरामद किए जाने है।