Saturday, 29 August 2026

ई रिक्शा चालकों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,एक्सीडेंट में मृतक चालक जुम्मा की पत्नी को सरकारी नोकरी की मांग


ई रिक्शा चालकों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,एक्सीडेंट में मृतक चालक जुम्मा की पत्नी को सरकारी नोकरी की मांग

सड़क हादसे में ई रिक्शा चालक जुम्मा की मौत हो जाने के मामले में गुरुवार को मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता एवं सरकारी नोकरी तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ई रिक्शा चालकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में अपनी मांगो का एडीएम शिवचरण मीणा को ज्ञापन दिया। जिसमें एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।

राष्ट्रवादी ऑटो रिक्शा,ई रिक्शा यूनियन के संयोजक मोहम्मद अजमल की अगुवाई में गुरुवार  को रिक्शा चालक गांधी पार्क टोंक में एकत्रित हुए।सभा को सम्बोधित करते हुए संयोजक मोहम्मद अजमल ने कहा कि 14फरवरी को ई रिक्शा चालक जुम्मा एक बोलेरो गाड़ी की टक्कर से घायल हो गए थे जिनको गम्भीर हालत में जयपुर रैफर किया गया था।जिनकी 3मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।यूनियन ने मृतक जुम्मा की पत्नी को सरकारी नोकरी एवं आर्थिक सहायता दिए जवने की मांग की।गांधी पार्क से सभी ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालक जुलूस के रूप में जिला कलक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रदर्शन किया।जिन्होंने एडीएम शिवचरण मीणा को जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन दिया जिसने मृतक की पत्नी को सरकारी नोकरी व आर्थिक सहायता तथा बोलेरा गाड़ी को जब्त करके आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

एडीएम ने इस मामले में वहां मौजूद पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद को दुर्घटना में लिप्त वाहन को जब्त किए जाने एवं चालक को गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए।वही सरकारी नोकरी व आर्थिक सहायता नियमानुसार दिए जाने का आश्वासन दिया।यूनियन ने अपनी मांगों के लिए एक सप्ताह का समय दिया है जिसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में सहसंयोजक यासीन अली,अध्यक्ष माबूद भाई, महामंत्री ताराचंद साहू ,नफीस मुद्दसर,शाकिर आदि शामिल थे।




    Previous
    Next

    Related Posts