


श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक में गुरुवार को दोपहर की बेला के पश्चात आचार्य 108 विवेक सागर जी महाराज के ससंघ का 20 वर्षों के बाद गाजे बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ ।इस बीच जगह-जगह आरती पाद प्रक्षालन श्रद्धालुओं ने किए।
समाज समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि इससे पूर्व आचार्य संघ सोयला से विहार करते हुए छावनी ,बड़ा कुआं होते हुए जैन नसिया में मंगल प्रवेश हुआ। जहां समाज द्वारा भव्य अगुवानी की गई। समाज के मंत्री धर्मेंद्र जैन ने बताया कि आचार्य संघ का अल्पकालीन प्रवास रहेगा ।जिस दौरान कमल आड़रा, पप्पू नमक, अंकुर पाटनी, महेश छामूनिया, मनोज श्यामपुरा वाले, बाबू लाल श्यामपुरा वाले सहित समाज के काफी लोग उपस्थित थे।