Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस विधायक पायलट शुक्रवार से टोंक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे,विभिन्न गांवो में करेंगे जनसुनवाई


 कांग्रेस विधायक पायलट शुक्रवार से टोंक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे,विभिन्न गांवो में करेंगे जनसुनवाई

टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट शुक्रवार से दो दिवसीय टोंक दौरे पर रहेंगे।जिस दौरान कई कार्यक्रमो में शामिल होंगे साथ ही जनसुनवाई करेंगे।

नगर परिषद टोंक के सभापति अली अहमद ने बताया कि कांग्रेस विधायक पायलट शुक्रवार को शाम पांच बजे टोंक पहुंचेंगे।जहां वार्ड 59 में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि पायलट अगले दिन 11 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे ग्राम नवाबपुरा,दिन में 12 बजे खजूरिया तथा दिन में एक बजे बमोर में आयोजित कार्यक्रमो में भाग लेंगे तथा ग्रामीणों को सम्बोधित करेंगे साथ ही ग्रामीणों के अभाव अभियोग की सुनवाई करेंगे।



Previous
Next

Related Posts