Saturday, 29 August 2026

सिटी पार्क में पहले दिन 4200 लोगों ने ₹20 का प्रवेश शुल्क देकर लिया प्रवेश


सिटी पार्क में पहले दिन  4200  लोगों ने ₹20 का प्रवेश शुल्क देकर लिया प्रवेश

मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में गुरुवार से आमजन के लिए ₹ 20 के प्रवेश शुल्क के साथ शुरू कर दी गई है। सुबह 9 से शाम करीब 7 बजे तक पहले दिन पार्क में 4200 से ज्यादा लोगों ने टिकट खरीदकर पार्क में  प्रवेश लिया।

भीड़ को देखते हुए आवासन मंडल ने इसके लिए ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा शुरू की है। मोबाइल ऐप या क्यूआर कोड को स्कैन करके भी पेमेंट किया जा सकेगा।

आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि  प्रवेश शुल्क के बावजूद भी सिटी पार्क में आने वालों की संख्या पहले दिन अच्छी रही है। फीस लगने से पहले सामान्य दिनों में 10 हजार के करीब  लोग यहां आते थे। कुछ लोगों ने पार्क में शाम को वॉक के लिए फ्री एंट्री की मांग की है, लेकिन हमने उनको नॉमिनल फीस के जरिए एंट्री देने का प्रस्ताव दिया है।

 उन्होंने कहा कि इसके लिए हम ₹ 999 का सालाना एंट्री पास बनवा रहे हैं, जो हर रोज ₹ 1 से भी कम है। उन्होंने बताया कि फीस लगाने का हमारा मुख्य उद्देश्य इस खूबसूरत पार्क की सुंदरता को बनाए रखना है। कुछ शरारती तत्व पार्क में आकर पेड़-पौधों और वहां लगे स्कल्पचर को नुकसान पहुंचाते हैं। फीस लगने और पेनाल्टी लगने से इस तरह की घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकेगा।

आवासन मंडल ने पार्क में एंट्री के लिए गुरुवार 9 मार्च से ₹ 20 फीस निर्धारित की है। ये फीस 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों से सुबह 9 बजे बाद एंट्री करने पर ली जाएगी। इसके अलावा यहां प्री-वेडिंग शूट या किसी फिल्म के लिए शूटिंग करते हैं तो उसके लिए भी ₹ 10 हजार प्रतिदिन के हिसाब से किराया निर्धारित किया है।

पार्क में विजिटर्स की एंट्री फीस से पहले दिन हाउसिंग बोर्ड को ₹ 90 हजार से ज्यादा का  राजस्व प्राप्त हुआ।  आवासन मंडल आयुक्त अरोड़ा ने बताया कि ये  सारी आय पार्क के  रखरखाव पर खर्च होगी । उन्होंने बताया कि जिन विजिटर्स को काउंटर पर जाकर या कैश पैसे देकर टिकट नहीं खरीदना है वे सिटी पार्क जयपुर के नाम से बने मोबाइल ऐप या पार्क के चारों तरफ लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके भी  भुगतान करके प्रवेश ले सकता हैं।


    Previous
    Next

    Related Posts