


सांगानेर से भाजपा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर राजस्थान आवासन मंडल द्वारा आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए बनाए गए सिटी पार्क के प्रवेश पर शुल्क लगाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट कहा है कि गरीब व्यक्ति सुबह अपने स्वास्थ्य के लाभ लेने के लिए सिटी पार्क में नहीं जा सकता है उसे जाने के लिए प्रतिदिन ₹20 या सालाना ₹999 का शुल्क जमा कराना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि राजस्थान आवासन मंडल ने आपकी पहल पर यह पार्क मानसरोवर के निवासियों के लिए बनाया था। लेकिन इस पर शुल्क लगाया जाना कहां तक सही है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के लिए ₹50000 और प्री-वेडिंग शूटिंग के लिए ₹10000 प्रतिदिन शुल्क लगाकर वाणिज्य गतिविधियां कराने का जो काम आवासन मंडल ने किया है वह किसी भी सूरत में सही नहीं है। उन्होंने पत्र में लिखा कि यह क्षेत्र ग्रेटर नगर निगम में आता है ऐसे में पार्किंग शुल्क आवासन मंडल कैसे लगा सकता है !
भाजपा विधायक डॉ. लाहोटी ने पत्र में लिखा कि 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने सिटी पार्क का लोकार्पण किया था और इसके ठीक 3 महीने बाद राजस्थान आवासन मंडल उत्पाद के प्रवेश पर शुल्क लगाए यह कहां तक सही है। उन्होंने इस शुल्क का विरोध किया और आम लोगों को प्रवेश निशुल्क देने की मांग की।
आवासन मंडल को अपने इस क्षेत्र में पूरी सीवरेज लाइनों को बदलकर नई लाइनें डालनी चाहिये। हाउसिंग बोर्ड के इस क्षेत्र में बिजली के तार खुले में हैं आज पूरी दूनियां में सभी डवलपव्ड कॉलोनियों में बिजली के तार और कैबल्स को अंडरग्राउंड डक्टिंग किया जा रहा हैं। इस क्षेत्र में अंडरग्राउंड डक्ंिटग का तुरंत प्लान बनाकर कार्य करना चाहिए। इस कार्य के लिए RDSS तहत केन्द्र सरकार का सैकड़ों करोड़ का फंड भी राज्य सरकार के पास आया हुआ हैं। उस फंड से तथा कुछ फंड हाउसिंग बोर्ड के द्वारा मिलाकर पूरे क्षेत्र के तारों को भूमिगत करने की सख्त आवश्यकता हैं। इस बारे में भी अविलम्ब संज्ञान लेंवे।
द्रव्यवती नदी का कार्य अधूरा पड़ा हैं। जयपुर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट में लगभग ₹ 2 हजार करोड़.के इस प्रोजेक्ट में अधिकांश पैसे लग चुके हैं मात्र ₹100-150 करोड़ का कार्य बाकी बचा हुआ हैं। पिछले 4 सालों से जेडीए की अनदेखी के कारण पूरा नही हो पा रहा हैं। कृपया इसको भी जल्द-जल्द से पूरा करवाये जिससे इस क्षेत्र में फैलने वाली बीमारियां व गंदगी और बदबू से आमलोगो को निजात मिल सके।
सिटी पार्क के सामने वाले क्षेत्र में इसी प्रकार के झरने और पक्के निर्माण किए जा रहे हैं। मेरा आपसे निवेदन हैं कि सिटी पार्क तो बन ही गया हैं। सामने वाले क्षेत्र में यूवाओं के लिए इंनडौर स्टेडियम की अत्यंत आवश्यकता हैं। जयपुर में अभी तक उच्च अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कोई इंडौर स्टेडियम नही बना हुआ हैं यहां पर पर्याप्त जगह उपलब्ध हैं। यूवाओं के लिए खेल की गतिविधियां बढे़गी और इंनडौर स्टेडियम के लिए भारत सरकार की स्कीम में आधे पैसे केन्द्र से मिल जायेंगे। मैने खेल मंत्री जी को भी प्रस्ताव भेजा हुआ हैं।
सीएम गहलोत पर मुझे पूर्ण विश्वास हैं कि इन सब मुद्दो पर आमजन के हित में आप सहानुभूतिपूर्वक विचार करके हाउसिंग बोर्ड को भी दिशानिर्देश देंगे और इस पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।