Saturday, 29 August 2026

अधिवक्ताओं की हड़ताल का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सभी बार संघ को नोटिस ,21 मार्च तक मांगा शपथ पत्र, 13 मार्च को विधानसभा घेराव


अधिवक्ताओं की हड़ताल का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सभी बार संघ को नोटिस ,21 मार्च तक मांगा शपथ पत्र, 13 मार्च को विधानसभा घेराव

प्रदेश में चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। गुरुवार को जोधपुर में हाईकोर्ट की स्पेशल डिवीजनल बेंच ने सुनवाई की।

बेंच के कार्यवाहक चीफ जस्टिस एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस विजय विश्नोई ने  प्रदेश के सभी बार संघ को नोटिस जारी किया। साथ ही इन संघ के अध्यक्ष  और सचिवों से 21 मार्च तक शपथ पत्र मांगा है।

नोटिस में लिखा है कि उन्होंने किस कारणवश हड़ताल की है और क्यों नहीं उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। अब इस मामले में 21 मार्च को अगली सुनवाई होगी। इधर, प्रदेशभर के अधिवक्ता 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' को लेकर 13 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे।




Previous
Next

Related Posts