


हिंडौन सिटी गांव तिघरियाकापुरा में सरसों की फसल की कटाई कर वापस अपने गांव पीपलहेड़ा लौट रही महिला श्रमिकों से भरी पिकअप तिघरियाकापुरा और जोगियों की ढाणी के मध्य अनियंत्रित होकर बुधवार को शाम पलट गई । पिक अप में सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके से पिकअप चालक फरार हो गया। घायलों को हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां से एक महिला की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया है।
राजकीय जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ जेपी मीना ने बताया कि बुधवार को गांव पीपलहेड़ा की करीब 15 श्रमिक महिलाएं तिघरियाकापुरा में सरसों की फसल कटाई का कार्य कर सायं 3 बजे के करीब वापस पिकअप से अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में तिघरियाकापुरा और जोगियों की ढाणी के मध्य पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 5 महिलाएं गंभीर घायल हो गई और अन्य महिलाओं को चोटें आई।
चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। जिन्होंने पिकअप के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला और हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में सुनीता, ग्यारसी, कमलेश, रेखा पत्नी चेतन जोगी, पिंकी शामिल हैं। इनमें से ग्यारसी की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया है।