

राहुल गांधी के ब्रिटिश पार्लियामेंट में दिए बयान पर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने राहुल गांधी पर तीखी आलोचना की हैं। अनिरुद्ध ने राहुल को झक्की और सिरफिरा तक कह दिया।
राहुल गांधी ने कहा था कि हमें भारतीय संसद में विपक्ष के माइक बंद कर दिए जाते हैं। अनिरुद्ध सिंह ने इस पर कमेंट करते हुए ट्वीट किया- वह झक्की-सिरफिरा हो गया है, जो दूसरे देश की संसद में अपने देश का अपमान करता है। शायद वह इटली को अपनी मातृभूमि मानता है। राहुल गांधी को इटालियन बताने पर कई ट्वीटर यूजर्स ने सवाल उठाए तो अनिरुद्ध ने आगे लिखा- इटली के माफिया भारत में जमीन हड़प रहे हैं।