


त्रिपुरा में बुधवार को मुख्यमंत्री माणिक साहा दूसरी बार सीएमपद की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहे। समारोह अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में हुआ। सीएममाणिक साहा के बाद उनकी कैबिनेट के 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली।
मंत्री के तौर पर सांतना चकमा, प्रणजीत सिंह, सुशांता चौधरी, रतन लाल नाथ, टिंकू रॉय, बिकाश देबबर्मा, सुधांशु दास और सुक्ला चरण नोआतिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 8 मंत्री भाजपा कोटे से और एक मंत्री आईपीएफडी कोटे का है।