


टोंक जिले में बुधवार को पुलिस कर्मियों ने होली मनाई। टोंक जिला मुख्यालय पर कलक्टर चिन्मयी गोपाल एसपी राजर्षि राज वर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर होली खेली। कलक्टर एसपी दोनों ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
एसपी राजर्षि राज वर्मा ने होली के दो दिवसीय पर्व पर जिले की कानून व्यवस्था सहित अपनी ड्यूटी को अच्छी तरह अंजाम दिए जाने की सराहना की ताकि जिले में शांतिपूर्वक से होली पर्व को आमजन मना पाया। उन्होंने कहा कि होली पर पुलिस का माकूल बन्दोबशत किया था।
बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने होली के गीतों पर खूब थिरके साथ ही कलक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी राजर्षि राज वर्मा ने भी पुलिस कर्मियों की होली की मस्ती को अधिकारी और पुलिसकर्मियों के बीच किसी भी दूरियो का अहसास नही होने दिया। टोंक में बुधवार को एसपी राजर्षिराज वर्मा की पुलिस लाइन की होली में मौजूदगी अनूठी होली के रूप में चर्चित रही जिसकी पुलिसकर्मी प्रशंसा करते नजर आए।