Saturday, 29 August 2026

हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में 10 अप्रेल से न्यायालय एवं कार्यालय का समय परिवर्तित


हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में 10 अप्रेल से न्यायालय एवं कार्यालय का समय परिवर्तित

ग्रीष्मकाल को देखते हुए हाईकोर्ट और समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय एवं कार्यालय का समय परिवर्तित किया गया है। हाई कोर्ट से जारी एक अधिसूचना के अनुसार नई समय सारिणी दिनांक 10 अप्रेल 2023 से 02 जुलाई 2023 तक प्रभावी रहेगी।

नई समय सारिणी के मुताबिक इस अवधि के दौरान राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायिक कार्यों का समय प्रातः 8 बजे से मध्याह्व 1 बजे तक तथा कार्यालय का समय प्रातः 7ः30 बजे से मध्याह्व 1ः00 बजे तक रहेगा।

वहीं अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय समय प्रातः 8ः00 बजे से मध्याह्व 12ः30 बजे तक रहेगा और आदेश की कॉपी का कार्यालय समय प्रातः 07ः30 बजे से मध्याह्व 1ः00 बजे तक रहेगा। इस दौरान पीठासीन अधिकारी प्रातः 07ः30 बजे से 8ः00 बजे तक एवं 12ः30 बजे से 1ः00 बजे तक चैम्बर्स में कार्य करेंगे।

    Previous
    Next

    Related Posts