Saturday, 29 August 2026

पुलवामा शहीदों के परिजनों के समर्थन में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल मिश्र को ज्ञापन सौंपा


पुलवामा शहीदों के परिजनों के समर्थन में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल मिश्र को ज्ञापन सौंपा

राज्यपाल कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में पुलवामा शहीदों के परिजनों के समर्थन में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले सपूतों के परिवारों की देखभाल हम सबका दायित्व है। राज्यपाल ने ज्ञापन पर युक्तियुक्त विचार करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। 

प्रतिनिधिमंडल में विधान सभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक रामलाल शर्मा , अशोक लाहोटी एवं पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी शामिल थे।



Previous
Next

Related Posts