Saturday, 29 August 2026

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना, इन जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि


Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना, इन जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि
राजस्थानी जयपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना

प्रदेश के मौसम में पिछले 24 घंटों में  में काफी बदलाव देखने को मिला है। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राजस्थान में होली और धुलंडी पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आज भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं, जिसका मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।


8 मार्च को भरतपुर, अलवर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, भरतपुर, दौसा,  श्रीगंगानगर, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, डूंगरपुर बीकानेर, सीकर, कोटा, करौली, अजमेर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, सीकर, चुरू, टोंक और राजसमंद में बारिश के साथ ओले गिरने की पूरे आसार हैं। इसके साथ ही यहां तेज आंधी-तूफान भी आ सकता है। गौरतलब है  कि जयपुर में सुबह से ही  हल्की बारिश का दौर शुरू हो चुका है।


Previous
Next

Related Posts