


शहीद वीरांगना की तबियत बिगड़ी सचिन पायलट के आवास के सामने ही वीरांगना का एंबुलेंस में बिठाकर ही ईलाज किया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव और एडिशनल कमिश्नर और एसपी योगेश गोयल और एडिशनल एसपी और डीवाईएसपी सारे बड़े आधिकारी सचिन पायलट के आवास के बाहर धरने पर मौजूद है । भाजपा सांसदडॉ किरोड़ी लाल मीणा ओर वीरांगनाओ को समझाइश में लगा प्रशासन वीरांगनाओ की सभी मांगों को लेकर सहमति बनी। लेकिन सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ओर वीरांगनाएं दोषी पुलिसकर्मियों धक्का मुक्की वीरांगनाओ के साथ मारपीट करने वाले को दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। पुलिस कमिश्नर आनंद शर्मा ने इसके लिए पुलिस की ओर से माफी मांग रहे हैं उसके बावजूद भी बात नहीं बन पा रही है।
सिविल लाइन स्थित सचिन पायलट का बंगला के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया हुआ है। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव की कोशिश है कि किसी तरह से मामला सुलझ जाए। उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा था और ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि वे इस मामले में बातचीत कर मामले को सुलझाएं।
वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने इस मामले में सोनिया गांधी और राहुलगांधी से वीरांगनाओं को मिलाने की बात कही थी। यही कारण है कि वीरांगना है और डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा सचिन पायलट के सरकारी बंगले बाहर के बाहर खुले में धरने पर बैठे हुए हैं। इन वीरांगनाओं ने होली का त्यौहार भी नहीं मनाया और धरना जारी रखा।