Saturday, 29 August 2026

हॉस्टल संचालक के खिलाफ महिला ने कराया रेप का मामला दर्ज


हॉस्टल संचालक के खिलाफ महिला ने कराया रेप का मामला दर्ज

हॉस्टल संचालक के  खिलाफ भरतपुर निवासी 35 साल की महिला  ने महेश नगर पुलिस थाने में रेप करने का मामला दर्ज कराया है। दूसरे हॉस्टल में जॉब दिलाने के बहाने सूने मकान पर ले जाकर आरोपी हॉस्टल संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। 

पुलिस ने बताया कि भरतपुर निवासी 35 साल की महिला पिछले तीन साल से जयपुर के कई हॉस्टलर्स में खाना बनाने का काम करती है। परिचित हॉस्टल संचालक ने उसे कॉल किया। कॉल कर पूछा कि उसके परिचित सोनू जैन को हॉस्टल में खाना बनाने वाली की जरुरत है। उसने हॉस्टल में जॉब करने के लिए कह दिया। 4 फरवरी को रिद्धि-सिद्धी चौराहा पहुंचकर परिचित को कॉल किया।

उसने हॉस्टल संचालक सोनू जैन को कार लेकर वहां भेज दिया। कार में बैठाकर आरोपी सोनू उसे और 10 साल के बेटे को श्याम नगर मैट्रो स्टेशन के पास स्थित अपने हॉस्टल ले गया। काम पर रखने के साथ ही हॉस्टल में रहने को रूम दे दिया। 5 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह खाना बनाकर फ्री हुई। आरोप है कि हॉस्टल संचालक सोनू ने उसे पास ही स्थित दूसरे हॉस्टल पर काम दिलाने का झांसा दिया।

स्कूटी से उसे और उसके बेटे को सूने मकान पर ले गया। मकान पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद विरोध करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। सुबह करीब 4-5 बजे वह बेटे को लेकर वहां से आ गई। जिसके बाद आरोपी सोनू कॉल कर धमकाने लगा। धमकी दी कि किसी को बताया तो अन्जाम अच्छा नहीं होगा। तेरे बच्चे को जान से मरवा दूंगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने महेश नगर थाने जाकर आरोपी हॉस्टल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Previous
Next

Related Posts