Saturday, 29 August 2026

डॉ.गुप्ता के खाते से 4 लाख 15 हजार 765 रुपए की साइबर ठगी, मानसरोवर थाने में मामला दर्ज


डॉ.गुप्ता के खाते से 4 लाख 15  हजार 765 रुपए की साइबर ठगी, मानसरोवर थाने में मामला दर्ज

41 वर्षीय पत्रकार कॉलोनी निवासी डॉक्टर ताराचंद गुप्ता को साइबर ठगों ने मैसेज और लिंग जनरेट कर खाते से 4 लाख 15 हजार 765 रुपए निकल जाने का मामला मानसरोवर थाने में दर्ज कराया हैं। 

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ताराचंद गुप्ता ने 4 मार्च को शाम 5.11 पर उनके मोबाइल नम्बर पर एक नम्बर से टेक्स्ट मैसेज आया जिसमें दिए गए लिंक पर उनके द्वारा क्लिक किया गया। उस लिंक पर क्लिक करने पर केवाईसी के लिए ओटीपी लिया। जिसके बाद चार बार में डॉक्टर के खाते से 4 लाख 15 हजार 765 रुपए निकल गए। खाते से पैसा निकलने की जानकारी मिलने पर डॉक्टर ने मानसरोवर थाने में अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम का मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर ताराचंद गुप्ता के खाते से आरोपी ने चार बार में  रुपए  निकालें पहला मैसेज 99 हजार 12  रुपए का आया, दूसरा मैसेज 49 हजार 863 रुपए ,तीसरा मैसेज 1 लाख 28 हजार 900  रुपए और चौथा मैसेज 1 लाख 37 हजार 990 रुपए का आया। पीड़ित जब थाने पहुंचा तब तक उसके खाते से पैसा निकल रहा था। जिसके बाद साइबर टीम को इस की जानकारी देकर खाते को सील कराया गया। वहीं जिस खाते में यह पैसा जा रहा था उसे भी फ्रिज कराया गया। होली के बाद बैंक खुलने पर खाते की जानकारी बैंक से लेकर आगे जांच की जाएगा।

Previous
Next

Related Posts