Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं


राज्यपाल ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में सोमवार को होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लिया।  उन्होंने होली पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।  उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए समरसता, प्रेम और बंधुत्व के भाव से यह त्यौहार मनाने की अपील की ।

राज्यपाल से धूलण्डी पर विशिष्ट एवं आमजन ने की मुलाकात

राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार को धूलण्डी पर विशिष्टजन, आमजन, राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल  मिश्र ने आगंतुकों को गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी और उनकी सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की ।


    Previous
    Next

    Related Posts