


व्यापारी का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में जयपुर में मुहाना थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि तीन सहेलियों ने ही व्यापारी का अपरहण कर एक करोड़ रुपए लेने की योजना बनाई थी। खुद पर शक से बचने के लिए एक साथी युवती का भी व्यापारी के साथ अपहरण करवाया गया। पुलिस ने आरोपी तीनों सहेलियों को सोमवार दोपहर गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस पहले भी चार आरोपियों को पकड़ चुकी है।
डीसीपी (साउथ) योगेश गोयल ने बताया- बिजनेसमैन का किडनैप कर फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गुड़िया उर्फ गुड्डू उर्फ किट्टू , उसकी बहन अंजना निवासी नदबई भरतपुर और किरण चौधरी निवासी सावरदा दूदू को गिरफ्तार किया। तीनों सहेलियां दादूदयाल नगर मुहाना में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही हैं। अंजना ने व्यापारी विकास महेन्डा को धर्म भाई बना रखा था। विकास पालडी मीना खोह नागोरियान का रहने वाला है। विकास ट्रांसपोर्ट का व्यापारी है।
25 फरवरी की शाम उसकी धर्म बहन आरोही ने कॉल कर उसे मिलने बुलाया था। इस दौरान आरोपी की एक सहेली भी साथ थी। घर पर खाना खाने के बाद वह बहन से मिलने मानसरोवर स्थित होटल हयात रेजिडेंसी के सामने पहुंचा। मुख्य रोड पर चाय की दुकान पर गए। इसके बाद होटल के पास घर पर छोड़ आया। रात करीब 10:30 बजे लौट कर जैसे ही गाड़ी के पास आया, इतनी देर में 4-5 लोग आए। धक्का देकर कनपटी पर गन लगाकर गाड़ी में पटक लिया। उसके साथ मौजूद धर्म बहन की सहेली को गुड़िया भी किडनैप कर लिया गया। आंखों पर पट्टी और मुंह पर कपड़ा बांध दिया। रातभर उसकी गर्दन पर गन लगाकर जान से मारने की धमकी देते रहे। चलती गाड़ी में गन पॉइंट पर उसके साथ और लड़की से मारपीट की।
26 फरवरी की सुबह गाड़ी में किडनैपर्स ने एक करोड़ की फिरौती मांगनी शुरू कर दी। पानी पीने के बहाने विकास ने आंखों की पट्टी खुलवाई। तब उसे साइड बोर्ड पर थानागाजी लिखा दिखा। कोटपूतली की ओर पुलिया के नीचे नारियल पानी लिया। उसे पिलाया गया। शाहपुरा एरिया से विराट नगर अलवर पहाड़ों पर ले गए। पहाड़ों पर ले जाकर 1 करोड़ की फिरौती के लिए उसकी खूब पिटाई की गई। बिजनेसमैन से मारपीट के साथ परिवार को अपरहणकरने की धमकी दी ।